सासाराम, सितम्बर 11 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उच्च विद्यालय खड़ारी में टीसीआईएल कंपनी की ओर से कराए जा रहे पीसीबी लैब निर्माण में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का मामला सामने आने पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। निर्माण में अनियमितता से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीपीओ (एसएसए) और बीएसईआईडीसी के उप प्रबंधक तकनीकी असैनिक ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच में निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...