सासाराम, जुलाई 12 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के लालगंज के समीप सोन उच्च स्तरीय नहर में डूबी बुजुर्ग महिला का शव करीब 24 घंटे बाद रविवार को बरामद कर लिया गया। शव नहर में घटना स्थल से लगभग 500 मीटर आगे एक पुल के नीचे फंसा हुआ मिला। एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान 76 वर्षीय जिअच्छा देवी पति राम प्रताप कमलेश निवासी गौरक्षणी सासाराम के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: एचडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद नहर से बरामद किया महिला का शव,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...