सासाराम, अगस्त 26 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। आम नागरिकों को पंचायत स्तर पर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया गया है। इन भवनों में विभिन्न विभागों के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। इसके बावजूद कर्मियों की नियमित उपस्थिति नहीं होने से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी प्रखंड और अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सहयोग शिविर से पहले ही गायब मिले कर्मी, आवेदक वापस लौटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...