Sasaram News: गोलीबारी कांड का एक साल पुराना आरोपी गिरफ्तार
सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दयाल फार्म स्थित विवादित जमीन पर एक वर्ष पूर्व हुई गोलीबारी मामले के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि गोवर्धनपुर निवासी सुनील कुमार सिंह कांड संख्या 273/25 में आरोपित हैं। उन पर पिछले वर्ष जमीन विवाद के दौरान गोलीबारी करने का आरोप है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.