Sasaram News: गोतहर में एक गांव गोद अभियान, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र की पंचायत के गोतहर गांव में बुधवार को भाजपा की ओर से सेवा मेरा योगदान के तहत एक गांव गोद/सेवा कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललन पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान वंचित समाज के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान का भरोसा दिलाया गया। बच्चों के बीच कॉपी, पेन व चॉकलेट बांटने के साथ पूर्व विधायक ने मध्य विद्यालय में बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.