Sasaram News: गोड़ारी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज होगा पौधारोपण
सासाराम, सितम्बर 21 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को लेकर प्रज्ञा प्रवाह की जिला इकाई मंगलवार को गोड़ारी में पौधारोपण अभियान चलाएगी। रामरूप उच्च विद्यालय परिसर में शाम पांच बजे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे। संगठन ने हर माह एक गांव में पांच पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.