Sasaram News: गैर अनुदानित कॉलेजों को अनुदान देने की मांग
सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: दावथ। जेपी इंटर कॉलेज के सचिव डॉ. प्रकाश चतुर्वेदी ने गैर अनुदानित इंटर कॉलेजों को सरकारी अनुदान की श्रेणी में शामिल करने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अनुदान नहीं मिलने से कॉलेजों के शिक्षक और कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इससे पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भलुनी धाम जाने के क्रम में मलियाबाग के सेमरी चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.