Sasaram News: गृहविहीन 29 दलित परिवारों के बीच प्लास्टिक वितरित
सासाराम, सितम्बर 29 -- Sasaram News: करगहर। अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को गृहविहीन 29 दलित परिवारों के बीच सीओ पंकज कुमार ने प्लास्टिक का वितरण किया। उन्होंने बताया कि अमवलिया टोला के महादलित परिवारों ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की थी। परिवार टूटे-फूटे झोपड़ियों में रहने को विवश हैं और बारिश का पानी घरों में गिरता है। उनकी मांग पर झोपड़ियों को ढकने के लिए प्लास्टिक उपलब्ध कराया गया। ज्ञात हो कि आवास की मांग को लेकर महादलित महिलाओं ने छह माह में तीन बार अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया था। प्लास्टिक मिलने पर परिवारों ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.