सासाराम, जुलाई 29 -- Sasaram News: सासाराम। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ न्यू एरिया में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति दी। संध्या काल में दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के चित्रों का दर्शन एवं पूजन कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर राजकुमारी चौहान, अशोक सिंह, अतेंद्र कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, वार्ड पार्षद सुकांति सिंह, श्यामानंद शर्मा, रमेशजी, तारकेश्वर सिंह, शशिभूषण सिंह, कमलेश सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गुरु गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में हुआ हवन यह भी पढ़ें- Chaib...