Sasaram News: गुप्ता धाम में पहली बार बनेगा यात्री रैन बसेरा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। कैमूर की पहाड़ियों के घने जंगलों के बीच स्थित जिले के प्रसिद्ध गुप्ता धाम में पहली बार प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री रैन बसेरा (शेड) का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 10 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह रैन बसेरा 15वीं वित्त आयोग की राशि से तैयार हो रहा है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा भी कर लिया गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.