Sasaram News: गुप्ता धाम के सीता कुंड को स्वच्छ रखें श्रद्धालु : प्रशासन
सासाराम, अगस्त 9 -- Sasaram News: चेनारी। जिले के प्रसिद्ध गुप्ता धाम के सीता कुंड में श्रद्धालुओं द्वारा स्नान के बाद पुराने कपड़े छोड़ने से गंदगी फैल गई है। कुंड के आसपास जगह-जगह कपड़ों का ढेर लगा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार भारती और थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने श्रद्धालुओं से कुंड को स्वच्छ रखने की अपील की है। नगर पंचायत की ओर से सफाई के लिए 10 कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से चर्म रोग ठीक होने के नाम पर कपड़े छोड़ने की अफवाह से बचने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.