सासाराम, जुलाई 9 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में सावन माह में आयोजित होने वाले मेले की तैयारी को लेकर गुरुवार को दुर्गावती जलाशय परियोजना के समीप वन विभाग के गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने की। बैठक में एसपी रौशन कुमार, डीएफओ स्टालीन फिडल कुमार, जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी तथा बिहार धार्मिक न्यास परिषद द्वारा गठित गुप्ताधाम विकास कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Siwan News खेड़वां मेले में लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी सुविधाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...