सासाराम, अक्टूबर 21 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गिरधरीया मोड़ के पास पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 343.125 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से मारुति स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। बरामद शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कस्तरी गांव निवासी उमेश राम के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...