Sasaram News: गार्गी पाठशाला के जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगी किताबें और पोशाक
सासाराम, नवम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की ओर से विशेष पहल की जाएगी। अभियान की रोहतास जिला इकाई की सोमवार को गौरक्षणी स्थित एक निजी होटल में हुई संगठनात्मक बैठक में 21 नवंबर को अमरा तालाब स्थित गार्गी पाठशाला में विशेष आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पाठशाला में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्यक्रम की पुस्तकें और पोशाक वितरित की जाएंगी। यह आयोजन अभियान के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के जन्मदिवस के अवसर पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.