सासाराम, अक्टूबर 2 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। तेलकप स्थित पीपीसी माध्यमिकोत्तर विद्यालय अमझोर में शुक्रवार को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य अरविन्द कुमार सिंह और वरीय शिक्षक ललन कुमार सिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने सत्य, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बांका: गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Garhwa News: जयंती पर याद किए गये गांधी और शास्त्री यह भी पढ़ें- Gangapar News: शंकरगढ़ में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

हिंद...