Sasaram News: गली में सीढ़ी निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
सासाराम, अगस्त 13 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर थाना क्षेत्र के ईएसआई गेट नंबर तीन में गली में सीढ़ी निर्माण को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पप्पू शर्मा द्वारा मकान निर्माण के दौरान गली में सीढ़ी निकाली जा रही थी। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में गोलू कुमार समेत तीन लोग घायल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.