Sasaram News: खेलकूद में केके स्कूल का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 81 मेडल
सासाराम, अक्टूबर 28 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में केके मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 81 मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ पूरे प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बुधवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बीडीओ प्रभा कुमारी ने खिलाड़ियों को मेडल देकर उनकी हौसलाअफजाई की और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.