सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। खेल के मैदान में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। किसी ने दौड़ में अपनी फुर्ती दिखाई तो किसी ने साइकिल रेस और रस्सी कूद में दमखम दिखाया। मौका था जेएमडी पब्लिक स्कूल नोखा में दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का। मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ महोत्सव का समापन हो गया। इसमें नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...