Sasaram News: खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला की करंट से मौत
सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना नटवार थाना क्षेत्र के जमोढ़ी गांव की है। मृतका की पहचान गांव निवासी राजवंश पासवान की 45 वर्षीय पत्नी मिरतन्ना देवी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि महिला खेत में सब्जी तोड़ने गई थीं। इसी दौरान अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नटवार पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि मृतका के पति बाहर रहते हैं। उनके घर नहीं पहुंचने के कारण परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.