सासाराम, अगस्त 8 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज प्रखंड में किसानों के बीच खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी गई है। किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आवेदन देकर मामले की जांच कराने और निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के बजाय वितरण में कथित तौर पर मनमानी की जा रही है। शिकायत के अनुसार, डीएपी खाद 1900 रुपये और यूरिया 400 रुपये प्रति बोरी बेची जा रही है, जो निर्धारित सरकारी दर से अधिक है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें खाद के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: खाद वितरण में अनियमितता मिलने पर 13 उर्वरक विक्रेताओं क...