Sasaram News: खटारा पुलिस वाहन को बीच सड़क पर धक्का देते रहे पुलिसकर्मी
सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। पुलिस आधुनिकीकरण पर सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सड़कों पर जर्जर पुलिस वाहन परेशानी का सबब बने हुए हैं। मंगलवार को शहर के अति व्यस्त पाली रोड पर एक पुलिस टाटा सूमो अचानक तेज आवाज के साथ बीच सड़क पर बंद हो गई। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी प्रयास के बाद भी वाहन चालू नहीं हुआ तो उसमें सवार पुलिसकर्मियों को वाहन से उतरकर उसे धक्का लगाना पड़ा। पाली रोड पर जाम के बीच पुलिस वाहन के अचानक बंद हो जाने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.