सासाराम, अक्टूबर 8 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को रेल अधिकारियों से मिलकर क्षतिग्रस्त रेल ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कराने समेत चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। अनुमंडल अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्य अभियंता निर्माण, पूर्व मध्य रेलवे, डेहरी विशाल आनंद से मुलाकात की। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से अब तक पाइलिंग का काम शुरू नहीं हो सका है। सोन नदी के समीप होने और बरसात के कारण पानी का लेयर बढ़ने से पाइलिंग का काम सफल नहीं हो पा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...