सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। करगहर सीडीपीओ के निलंबन की सूचना के बाद शनिवार को चावल उठाव के लिए गोदाम पहुंचीं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने विभागीय व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। सेविकाओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि क्रय पंजी पर हस्ताक्षर के नाम पर पर्यवेक्षिकाओं द्वारा प्रत्येक माह चार हजार रुपये की वसूली की जाती थी। उनका आरोप है कि पोषाहार की राशि और चावल आवंटन में भी गड़बड़ी के कारण केंद्रों के संचालन में परेशानी होती थी।

सेविकाओं के आरोप सेविकाओं के अनुसार, प्रखंड में 270 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए सीडीपीओ, पर्यवेक्षिकाओं, कर्मियों के साथ सेविका-सहायिकाओं की तैनाती की गई है। आरोप है कि क्रय पंजी पर हस्ताक्षर के नाम पर प्रत्येक सेविका से चार हजार रुपये लिए जाते थे। सेवि...