Sasaram News: कोरम के अभाव में चेनारी पंचायत समिति की बैठक स्थगित
सासाराम, जुलाई 28 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को विभिन्न विकास योजनाओं और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। हालांकि, कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। बैठक में प्रखंड के कुल 11 पंचायत समिति सदस्य ही उपस्थित हुए। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि चेनारी प्रखंड में 14 पंचायत समिति सदस्य और 11 मुखिया हैं। नियमानुसार आवश्यक संख्या में जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का इंतजार किया गया, लेकिन कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक स्थगित होने के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति के कारण महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.