सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों को एनीमिया मुक्त अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. तुषार कुमार ने कहा कि एनीमिया जैसी बीमारी से लोगों को मुक्त कर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एनीमिया खून की कमी के कारण होता है। इसके प्रमुख लक्षणों में लगातार थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना, सांस फूलना, चक्कर आना, सिरदर्द, हाथ-पैर ठंडे पड़ना और एकाग्रता में कमी शामिल हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों को एनीमिया के प्रति जागरूक करने और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करने की अपील की। मौके पर हेल्थ मैनेजर मो. मोतीउर रहमान ताज समेत अन्य स्...