Sasaram News: कोचस चौक की संकीर्ण सड़कों से आवागमन में परेशानी, जाम से लोग हलकान
सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस चौक पर सड़कों की कम चौड़ाई के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त चौक पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क संकीर्ण होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने से यातायात सुचारु नहीं रह पाता। जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद होता है और दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। व्यस्त सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.