Sasaram News: कोचस को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान पड़ा ठंडा, फिर सजी फुटपाथी दुकानें
सासाराम, अगस्त 1 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा चलाया गया अभियान कुछ ही दिनों में ठंडा पड़ गया है। अभियान के बाद फिर से राष्ट्रीय उच्च पथ और स्टेट हाईवे के किनारे फुटपाथी दुकानों के सज जाने से नागरिकों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के आदेश और अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। शहरवासियों का कहना है कि कोचस के अधिकांश चौक-चौराहे अतिक्रमण की चपेट में हैं। इससे रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है और वाहन चालकों व राहगीरों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.