Sasaram News: केन यूनियन चुनाव में चंद्रदीप उर्फ गोलू अध्यक्ष, देवेंद्र उर्फ दीपक बने सचिव
सासाराम, जुलाई 10 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। केन कोऑपरेटिव यूनियन के चुनाव परिणाम गुरुवार की देर रात घोषित किए गए। इसमें चंद्रदीप सिंह उर्फ गोलू अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह सचिव तथा कामेश्वर सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए। इनके अलावा प्रबंधकारिणी समिति के नौ सदस्य भी विजयी घोषित किए गए। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 मार्च को पूरी हुई थी। बीच में प्राधिकार द्वारा चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी, लेकिन निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में मतदान संपन्न कराया गया। मतदान के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में मतगणना हुई और देर रात परिणामों की घोषणा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.