Sasaram News: केंद्रीय विद्यालय के पूर्व छात्र अमन का ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में चयन
सासाराम, अक्टूबर 18 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय सासाराम के पूर्व छात्र अमन कुमार पासवान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। उनका चयन इंग्लैंड की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल में एमएससी मैनेजमेंट (इंटरनेशनल बिजनेस) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। खास बात यह है कि अमन की पढ़ाई भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के तहत होगी। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.