सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेती में नए प्रयोग और बेहतर उत्पादन के दम पर चेनारी के किसानों ने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। तकिया स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी में चेनारी प्रखंड ने पहला स्थान हासिल किया। सासाराम दूसरे और नोखा तीसरे स्थान पर रहा। मंगलवार को संपन्न हुए मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों ने अपने उन्नत कृषि उत्पादों और खेती के नवाचारों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में हल्दी, मिर्च, केला, मशरूम, काला धान, ड्रैगन फ्रूट और सुगंधित धान समेत कई उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने। उत्कृष्ट उत्पादन और बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...