Sasaram News: किसान आईडी के बिना खाद मिलने में परेशानी, दस फीसदी किसानों की ही बनी आईडी
सासाराम, अक्टूबर 10 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। गेहूं की बुआई का सीजन नजदीक आने के साथ ही नौहट्टा प्रखंड में किसानों की खाद को लेकर परेशानी बढ़ने लगी है। खाद वितरण के लिए किसान आईडी अनिवार्य किए जाने से बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हो रहे हैं। प्रखंड में अब तक करीब दस प्रतिशत किसानों की ही फार्मर आईडी बन सकी है। वहीं, पुश्तैनी जमीन के बंटवारे और नामांतरण में आ रही बाधाओं के कारण कई किसान आईडी बनवाने से वंचित हैं। इससे खाद की ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी होने की आशंका है। दूसरी ओर, नौहट्टा में डीएपी उपलब्ध नहीं होने से आलू की बुआई करने वाले किसानों को भी भटकना पड़ रहा है। बार कोड से मिलेगी खाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.