सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है। इससे जुड़ी झिझक और भ्रांतियों को दूर कर सही जानकारी हासिल करना किशोरियों के स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को शिवसागर प्रखंड के गजौंधा आंगनबाड़ी केंद्र में किशोरी मंच की बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 60 किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) किट बांटी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...