Sasaram News: किराना दुकान में सेंधमारी, 50 हजार रुपये चोरी
सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। मलियाबाग चौक स्थित दिनारा रोड के एक किराना दुकान में मंगलवार की रात चोरों ने पीछे से सेंधमारी कर गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित व्यवसायी दावथ थाना क्षेत्र के जमसोना निवासी नंदजी प्रसाद ने बताया कि शंकर किराना स्टोर के पिछले हिस्से में रखा गल्ला गायब मिला। बुधवार को दुकान के पिछले हिस्से में जाने पर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने दावथ थाने को घटना की सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.