सासाराम, अगस्त 24 -- Sasaram News: कोचस, एसं। सावन मास की अंतिम सोमवारी पर किन्नर समाज के लोगों ने सोमवार को गंगेश्वर धाम पहुंचकर भगवान गंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। समाज के लोग गाजे-बाजे के साथ शहर के चौक-चौराहों से गुजरते हुए नाचते-गाते गंगेश्वरनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की स्तुति करते हुए विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस अवसर पर किन्नर समाज की ओर से मंदिर परिसर में घंटी बांधी गई। समाज के लोगों ने भगवान गंगेश्वरनाथ से अपने और समाज के सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना की। मंदिर में घंटी बांधने के कार्यक्रम का नेतृत्व गुड़िया किन्नर ने किया। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Araria...