Sasaram News: काव नदी में नहाने के दौरान आठ वर्षीय बालक डूबा, नहीं मिला सुराग
सासाराम, अगस्त 1 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के यादवां गांव में शनिवार को काव नदी में नहाने के दौरान आठ वर्षीय बालक सूरज कुमार डूब गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।
घटना का विवरण देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नदी में बालक की तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, यादवां निवासी कृष्णा साह का इकलौता पुत्र शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपनी छह वर्षीय साथी नेहा के साथ काव नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी के समीप खेत में काम कर रहे किसान श्याम बिहारी पासवान की नजर बच्चों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत नदी में छलांग लगाकर दोनों को बचाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद उन्होंने नेहा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.