सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। काव नदी में उफान के कारण प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के खेतों में पानी भर गया है। पिछले पांच वर्षों से बाढ़ किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है और हर साल धान की तैयार फसल बर्बाद हो रही है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। यादवा, इसरा, चांप, बगाखोह, बुधुआ और चिटबिसाव समेत कई गांवों के खेत बाढ़ की चपेट में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...