Sasaram News: काव नदी फॉल की तेज धार में बहा 23 वर्षीय युवक, तलाश जारी
सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना क्षेत्र के इटढ़िया गांव स्थित काव नदी फॉल में शनिवार दोपहर करीब 23 वर्षीय युवक राहुल कुमार तेज धार में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहुल इटढ़िया निवासी बबन महतो का पुत्र बताया जाता है। ग्रामीणों और प्रशासन की टीम उसकी तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि राहुल फॉल के पास मछली देख रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तेज धार में जा गिरा।
घटना की जानकारी मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने उसे पानी में डूबते देखा। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गहरे पानी में उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने पुलिस बल को मौके पर भेजा। अंचलाधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि राहुल की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है और समन्वय किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.