सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। काव नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के सात गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चांदी, बुधुआ, महुआरी, चाप, इसरा, जदवा और बघाखोह गांवों के निचले इलाकों में नदी का पानी पहुंचने लगा है। जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- सोन नदी उफान पर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...