Sasaram News: काली मंदिर में महाप्रसाद वितरण आज
सासाराम, अगस्त 28 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। श्रावण पूर्णिमा के दूसरे दिन शनिवार को नोखा के प्राचीन काली मंदिर परिसर में महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए जा रहे हैं। काली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज चंदेल ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मां काली का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भोज का आयोजन किया जाएगा और महाप्रसाद का वितरण होगा। बताया कि महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर में भंडारे का आयोजन आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.