सासाराम, अगस्त 29 -- Sasaram News: नोखा। एक संवाददाता। मां काली मंदिर कमेटी की ओर से शनिवार को मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के बाद मां काली को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर भंडारे की शुरुआत हुई। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान दिव्यांगजनों और असहाय महिलाओं के बीच वस्त्र वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: काली मंदिर में महाप्रसाद वितरण आज कार्यक्रम का स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी, जदयू नेता बड़न सिंह, संजर खान, बीस सूत्री अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी व कमेटी अध्यक्ष मनोज चंदेल का व्यवसायी संघ अध्यक्ष विजय सेठ के नेतृत्व में व्यवसायियों ने मां की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। विधायक ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की ...