Sasaram News: कार से 239 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सासाराम, नवम्बर 29 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी थाना पुलिस ने शनिवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक टाटा नेक्सॉन कार से 239.800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही उजले रंग की कार भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डालमियानगर थाना क्षेत्र के मनेरी बिगहा निवासी सन्नी कुमार पिता धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.