Sasaram News: कार ने ठेले में मारी टक्कर, ठेला चालक घायल
सासाराम, अगस्त 24 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर मोकर पुल के समीप रविवार देर शाम एक अनियंत्रित कार ने ठेले में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धटना में ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका फायदा उठा कर कार चालक वाहन छोड़ भाग गया। आक्रोशित ग्रामिणों ने कार की कांच तोड़ दिया। घायल ठेला चालक की पहचान मोकर गांव निवासी अमरेंद्र शाह के रूप में की गई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.