Sasaram News: कार्रवाई: अतिक्रमण हटाओ अभियान में डेढ़ लाख रुपये का लगाया जुर्माना
सासाराम, जुलाई 6 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने पुरानी जीटी रोड पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। रविवार शाम से शुरू हुई कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। रविवार देर शाम अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सासाराम-1) विप्लव कुमार, यातायात डीएसपी अमरकांत तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने पुरानी जीटी रोड का पैदल निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.