सासाराम, अगस्त 19 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. संजय कुमार को बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में काम करने के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। हृदयाघात के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह कार्यालय में ही गिर पड़े। घटना के बाद समाहरणालय में अफरा-तफरी मच गई। पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सासाराम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...