Sasaram News: कार्तिक पूर्णिमा पर नवंबर में होगा रोहितासन महोत्सव
सासाराम, अगस्त 19 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित ऐतिहासिक रोहतासगढ़ परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को रोहितासन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को रोहतासगढ़ फाउंडेशन एवं रोहितेश्वर धाम सेवा समिति की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह ने की।
मंदिर की ऐतिहासिकता बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कैमूर पहाड़ी के पूर्व-दक्षिणी छोर पर स्थित रोहितेश्वर धाम प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के पुत्र रोहित ने इस मंदिर की स्थापना की थी। इसी कारण इसे रोहितेश्वर धाम या रोहितासन मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए समतल क्षेत्र से गर्भगृह तक 84 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। धार्मिक मान्यता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.