सासाराम, जुलाई 6 -- Sasaram News: बिक्रमगंज। काराकाट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला शराब तस्कर को सोमवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज महिला सरस्वती देवी बताई जाती है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शराब बिक्री करने की सूचना मिली तो पुलिस बल के साथ छापेमारी किया गया तो तलाशी के दौरान 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...