Sasaram News: काराकाट प्रखंड निरीक्षण में सख्त दिखे डीएम, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बुधवार को काराकाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत काराकाट की 34 योजनाओं का टेंडर होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने की शिकायत सामने आई। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी से लंबित योजनाओं की फाइल तलब की। प्रमुख प्रतिनिधि नारायण पासवान ने प्रखंड कार्यालय तक जाने वाले जर्जर मार्ग का मुद्दा उठाया, जिस पर डीएम ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही। डीएम ने अंचल कार्यालय में लंबित म्यूटेशन और परिमार्जन मामलों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों को दो दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.