Sasaram News: काम में लापरवाही पर तीन बूथों के बीएलओ से जवाब-तलब
सासाराम, नवम्बर 26 -- मतदाता सूची में लापरवाही पर कार्रवाई Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने काराकाट विधानसभा क्षेत्र संख्या-213 के मरौना और दुर्गाडीह गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 40, 41 और 42 का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता सूची में कम लिंगानुपात और कार्यों के निष्पादन में लापरवाही सामने आने पर संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को अनुशंसा भेजी गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने पाया कि संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का जेंडर रेशियो अपेक्षाकृत कम है। वहीं, मतदाता सूची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.