Sasaram News: कानपुर-कोलकाता के बीच चलेगी नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, सासाराम में भी ठहराव
सासाराम, जुलाई 20 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने 04157/04158 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव सासाराम जंक्शन पर भी होगा, जिससे जिले के यात्रियों को कानपुर, कोलकाता समेत कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल से 21 जुलाई यानी आज से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता से 22 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार रवाना होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल 11-11 फेरे लगाएगी। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.