Sasaram News: कशिश जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचे सैलानियों से गैस सिलेंडर जब्त
सासाराम, अगस्त 31 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। डेहरी वन प्रमंडल क्षेत्र के तेलकप मोड़ स्थित अमझोर के कशिश जलप्रपात पर रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे सैलानियों से वन विभाग के कर्मियों ने गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। वन विभाग की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए जलप्रपात के प्रवेश मार्ग पर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने की मांग की है।स्थानीय लोगों ने कहा कि कशिश जलप्रपात लंबे समय से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। बरसात के मौसम में यहां बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं। यदि पिकनिक मनाने और खाना बनाने पर प्रतिबंध है तो इसकी जानकारी पहले से प्रमुख स्थानों पर दी जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: फसलों पर जंगली जानवरों का कहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.